सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four people have been arrested for occupying cremation grounds and making away with the skeletons of dead bodies.

Siddharthnagar News: श्मशान भूमि पर कब्जे और शवों के कंकाल गायब करने में चार पाबंद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Four people have been arrested for occupying cremation grounds and making away with the skeletons of dead bodies.
विज्ञापन
उसका बाजार थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग का मामला
Trending Videos

उसका बाजार। थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग स्थित श्मशान घाट और नदी के पास अवैध खनन और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के एक गंभीर मामले में उसका पुलिस ने कार्रवाई की। परसा बुजुर्ग निवासी मुबारक, तबारक, खुआब व नजाबुल को शांतिभंग की धारा में पाबंद किया है।
बता दें कि विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद इन चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार इन चार समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने मिलकर श्मशान भूमि पर अवैध रूप से जेसीबी मशीन चलाई। आरोप है कि मिट्टी निकालने के बहाने श्मशान भूमि में पहले से दफनाए गए शवों को खोदकर उनके कंकाल गायब कर दिए गए। इसके साथ ही वहां से लाखों रुपये की मिट्टी अवैध रूप से बेच दी गई और श्मशान घाट के पास नदी की भौगोलिक स्थिति को बदलने का प्रयास किया गया है। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अभी चार आरोपियों को शांतिभंग की धारा में पाबंद किया गया है, अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed