सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Civic Body Elections In Punjab today 3.5 million voters will decide the fate of 7,555 candidates 32,000 police

निकाय चुनाव : पंजाब में आज 35 लाख मतदाता 7555 उम्मीदवारों का लिखेंगे भाग्य, 32 हजार पुलिस कर्मी तैनात

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पंजाब में आज (26 मई) 103 नगर निकायों के लिए वोट डाले जाएंगे। 35 लाख से ज्यादा मतदाता 7555 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 29 मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Civic Body Elections In Punjab today 3.5 million voters will decide the fate of 7,555 candidates 32,000 police
पंजाब निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में आज (26 मई) 103 नगर निकायों के लिए वोट डाले जाएंगे। 35 लाख से ज्यादा मतदाता 7555 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 29 मई को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। आठ नगर निगम, 75 नगर परिषद और 20 नगर पंचायतों के लिए भारी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए 32 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



32 हजार चुनाव कर्मियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। कुल 35,45,567 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 18,33,712 पुरुष, 17,11,635 महिलाएं और 220 अन्य मतदाता शामिल हैं। सरकार ने 740 बूथों को संवेदनशील और 274 को अतिसंवेदनशील घोषित किया है, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि जो मतदाता शाम 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंचेंगे, वे वोट डाल सकेंगे। आयोग ने राजनीतिक दलों की शिकायतों के निवारण का आश्वासन दिया है। दल स्ट्रांग रूम के बाहर निगरानी कर सकेंगे। कुल 3977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर जिले में आईएएस/पीसीएस अधिकारी पर्यवेक्षक होंगे। पूरी प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। नगर परिषद खरड़ और नगर पंचायत अजनाला का चुनाव परिसीमन के बाद कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां व शाम चौरासी में 10 जून को चुनाव
नगर परिषद दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां और शाम चौरासी के चुनाव 10 जून को होंगे। राज्य चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। नामांकन 28 मई (बृहस्पतिवार) से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। अंतिम तिथि 1 जून, जांच 2 जून को और नाम वापसी 3 जून दोपहर 3 बजे तक होगी। मतदान 10 जून को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक, मतगणना उसी दिन मतदान समाप्त होते ही। इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed