{"_id":"6a14b53fc0b09b4f230150e4","slug":"demand-for-severe-punishment-to-the-accused-in-the-mahoba-rape-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158758-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महोबा दुष्कर्म कांड के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महोबा दुष्कर्म कांड के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
डुमरियागंज। महोबा कांड में दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित किया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम डुमरियागंज की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग उठाई। कहा कि महिलाओं और दलित समाज की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, आवश्यक चिकित्सा सहायता और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय सुनिश्चित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे, आसिफ रिजवी, अकबर अली, वलीउल्लाह हाशमी, भीखू गौड़, अजीम अहमद, बजरंगी मौर्या सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos