सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DJ dispute murder case: Investigations last night, seven attackers arrested

डीजे विवाद हत्याकांड : रातभर जांच, हमला करने वाले सात दबोचे गए

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
DJ dispute murder case: Investigations last night, seven attackers arrested
विज्ञापन
- - खेसरहा के कासडीह गांव में बरात में गए युवक की डीजे पर गाना बदलने को लेकर विवाद में पिटाई से चली गई थी जान
Trending Videos


- वीडियो और अन्य माध्यम से की पुलिस ने की तस्दीक, इसके बाद पकड़ में आए आरोपी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में बरात के दौरान डीजे पर गाना बदलने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पूरी रात चले सर्च अभियान के बाद एक-एक को तस्दीक करते हुए घटना में शामिल खेसरहा क्षेत्र के दुबाई गांव के निवासी अली हुसैन, अख्तर हुसैन, सहादत हुसैन, हमीदुल्लाह, लवकुश, आकाश कुमार और विवेक कुमार चौधरी उर्फ लालजी चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिटाई में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद वीडियो और फोटो के साथ ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
सीओ बांसी शुभेंदु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौला गांव निवासी उमेश राव (17) पुत्र रामअवध की मौसी के लड़के सनोज निवासी हरैया कोतवाली बांसी की शादी में 22 मई को खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव में बरात में शामिल होने के लिए गया था। यहां डीजे पर नचाने और गाना बदलने के विवाद में कुछ लोगों ने उसे पीट दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वारदात के दिन के मौजूद ग्रामीणों से बातचीत और डिजिटल साक्ष्य के जरिये आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओ खेसरहा अनूप कुमार मिश्र की टीम लगी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी अलग-अलग जगह पर है और भागने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चार आरोपितों को दुबाई से मूजडीह जाने वाले नहर मार्ग और तीन अन्य को बनकेगांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सभी ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार, शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौला गांव निवासी उमेश राव (17) पुत्र रामअवध अपनी मौसी के लड़के सनोज निवासी हरैया कोतवाली बांसी की शादी में 22 मई को खेसरहा थाना क्षेत्र के कासडीह गांव बरात में गया था। आरोप है कि इस दौरान वहां डीजे पर गाना बदलने के पर विवाद हो गया और कुछ लोगों से मारपीट हुई। इसमें उमेश को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे बांसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग गोरखपुर के बजाए इलाज के लिए उसे लखनऊ के लिए लेकर निकल गए, लेकिन रास्ते में ही उमेश की मौत हो गई। मारपीट में वहीं, दूल्हे के भाई विनोद और एक अन्य रिश्तेदार अनिकेत को भी चोटें आईं थी, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। मृतक के पिता रावमवध की तहरीर पर पुलिस ने छह अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed