सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: Shreyas Iyer sister Shresta Iyer hits back at online abuse after PBKS playoff exit Know details

IPL 2026: 'मेरे ऑफिस तक फोन आ रहे' ट्रोलिंग से परेशान श्रेयस अय्यर की बहन का छलका दर्द; PBKS प्लेऑफ से चूकी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 25 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पंजाब किंग्स के प्लेऑफ से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। पुराने वीडियो के वायरल होने पर उन्होंने कहा कि मजाक को नफरत में बदल दिया गया और उनके परिवार व सहकर्मियों को परेशान करना गलत है।

IPL 2026: Shreyas Iyer sister Shresta Iyer hits back at online abuse after PBKS playoff exit Know details
श्रेष्टा अय्यर - फोटो : Shresta Iyer (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्टा अय्यर एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ पंजाब का अभियान समाप्त हुआ, जिसके बाद एक पुराना वीडियो दोबारा वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ गया।
Trending Videos

पुराना वीडियो बना विवाद की वजह
दरअसल, श्रेष्टा अय्यर ने पहले पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लेकर एक हल्का-फुल्का मजाकिया रील बनाया था। लेकिन पंजाब के सिर्फ एक अंक से प्लेऑफ से चूकने के बाद फैंस ने उसी वीडियो को दोबारा शेयर करना शुरू कर दिया और उन्हें निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग के बीच श्रेष्टा ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उस रील का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन और मजाक था, किसी खिलाड़ी या टीम का अपमान करना नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं'
श्रेष्टा ने कहा, 'जिस वीडियो को मैंने बनाया था, उसे लोगों ने जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। उसका मकसद सिर्फ मजाकिया बैंटर था। मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी और न ही किसी के खिलाफ नफरत फैला रही थी। मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं क्योंकि मेरा भाई भी एक क्रिकेटर है।' उन्होंने आगे बताया कि ट्रोलिंग अब व्यक्तिगत हमलों में बदल चुकी है। लोग मेरे ऑफिस में फोन कर रहे हैं, मुझे, मेरे सहयोगियों, छात्रों और परिवार को गालियां दे रहे हैं। अजीब समय पर कॉल करके परेशान किया जा रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Shresta Iyer (@shrestaiyer29)


विज्ञापन

परिवार और प्रोफेशनल लाइफ को निशाना बनाना गलत
श्रेष्टा ने कहा कि अगर लोग उन्हें व्यक्तिगत तौर पर आलोचना करना चाहते हैं तो करें, लेकिन उनके परिवार और काम से जुड़े लोगों को परेशान करना गलत है। उन्होंने कहा, 'अगर आप मुझसे नफरत करना चाहते हैं तो कीजिए, लेकिन मेरे परिवार और मेरे साथ जुड़े लोगों को परेशान मत कीजिए। मेरा भाई जीते या हारे, मैं हमेशा उसका समर्थन करूंगी।'

View this post on Instagram

A post shared by Shresta Iyer (@shrestaiyer29)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed