सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Operation Sheruwali Bloodstains found in Ghamir Mugla two Lashkar commanders suspected to be cornered in Jamm

ऑपरेशन शेरूवाली: गंभीर मुगला में खून के निशान मिले, लश्कर के दो कमांडरों के घिरने की आशंका, सेना ने दागे गोले

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सेना ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। बीच-बीच में गोलीबारी भी की।

Operation Sheruwali Bloodstains found in Ghamir Mugla two Lashkar commanders suspected to be cornered  in Jamm
ऑपरेशन शेरूवाली जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजोरी जिले के गंभीर मुगला में मुठभेड़ के बाद से चल रहा ऑपरेशन शेरूवाली तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने या उन्हें बाहर निकलने पर मजबूर करने के लिए सेना ने संदिग्ध ठिकानों पर गोले दागे। बीच-बीच में गोलीबारी भी की। इस बीच सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर बैग, खाने-पीने का सामान और अन्य उपयोगी सामग्री बरामद की है।



सूत्रों के अनुसार, इलाके में खून के निशान भी मिले हैं, जिससे माना जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ आतंकी घायल हुए हैं। मुठभेड़ क्षेत्र में लश्कर-ए-ताइबा के दो वरिष्ठ कमांडरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीमें पूरे इलाके की घेराबंदी कर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन लगातार जारी है। जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से गोलीबारी की गई। हालांकि आतंकियों की ओर से अब तक किसी जवाबी फायरिंग की सूचना नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों के अब भी घने जंगलों में छिपे होने की आशंका है। खून के निशान और आतंकी ठिकाना मिलने के बाद सेना, स्पेशल पैरा कमांडो, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। अभियान क्षेत्र के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और कई रास्तों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


ड्रोन और आधुनिक उपकरणों से निगरानी
सुरक्षा एजेंसियां पूरे ऑपरेशन को बेहद गोपनीय और सावधानीपूर्वक तरीके से अंजाम दे रही हैं ताकि कोई भी आतंकी भागने में सफल न हो सके। आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से पूरे इलाके पर लगातार नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभियान को लेकर अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पूरे इलाके की घेराबंदी जारी
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है ताकि आतंकी भाग न सकें। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने और अभियान क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके की गहन तलाशी पूरी होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed