{"_id":"6a14bba260b1b8d1ea0a6f0c","slug":"young-man-riding-scooty-dies-in-collision-with-tractor-trolley-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160508-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहा बसडीला-बलडीहां मार्ग पर सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर आए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सिकटा निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार सिंह उर्फ बादल अपने बुआ के घर नकटहा बसडीला गए थे। वहां से सोमवार की सुबह स्कूटी से वे बुआ के लड़के को परीक्षा दिलाने तुर्कपट्टी की तरफ जा रहे थे। बलडीहां गांव के पास मिट्टी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटी पर पीछे बैठे युवक को हल्की चोट आई है। मौजूद लोगों की सूचना पर आए परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर गई पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को थाने ले गई। पुलिस ने अनुज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुज दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। उनके पिता रोजी रोटी के सिलसिले में विदेश रहते हैं। उनके मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos