{"_id":"6a14bc0ca701c5da5601f914","slug":"complete-flood-rescue-operations-within-the-stipulated-time-expedite-the-work-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-160510-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तय समय में बाढ़ बचाव कार्य करें पूरा, काम में लाएं तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तय समय में बाढ़ बचाव कार्य करें पूरा, काम में लाएं तेजी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
नरवाजोत में परियोजना के कार्य का निरीक्षण करते बाढ़ खंड के एसडीओ व अन्य।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तमकुहीरोड। एपी बांध और नरवाजोत बांध पर सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसे 15 जून तक पूरा कराना है। सोमवार को बाढ़ खंड के एसडीओ विभागीय अभियंताओं के साथ बांध पर चल रहे बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ बचाव कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। 15 जून तक बाढ़ से बचाव कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया।
प्रदेश सरकार ने आगामी मानसून सत्र में बाढ़ बचाव कार्य को लेकर एपी बांध और नरवाजोत बांध की सुरक्षा के लिए 32 करोड़ 71 लाख 16 हजार की लागत से तीन परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी है। इसमें नरवाजोत बांध के लिए दो परियोजना और एपी बांध के लिए एक परियोजना शामिल है। पहली परियोजना के तहत 11 करोड़ 32 लाख 13 हजार की लागत से नरवाजोत बांध पर किमी 1.700 स्थित स्पर के नोज भाग के साथ ट्रांजिट एप्रन एवं किमी 1.950 से किमी 2.100 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य व किमी 0.000 से किमी 0.100 के बीच रिवेटमेंट और तीन पंक्ति मे परक्यूपाइन का निर्माण कराना है। वहीं दूसरी परियोजना 11 करोड़ 66 लाख 12 हजार की लागत से नरवाजोत बांध स्थित किमी 0.525 से किमी 0.825 के बीच व किमी 0.825 से किमी 1.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना कार्य के साथ किमी 0.525 से किमी 1.000 के बीच तीन पंक्ति में परक्यूपाइन निर्माण और तीसरी परियोजना 9 करोड़ 72 लाख 91 हजार की लागत से एपी बांध के जवही दयाल में किमी 3.500 से किमी 4.000 के बीच रिवेटमेंट पुनर्स्थापना एवं तीन पंक्ति में परक्यूपाइन का निर्माण चल रहा है। सोमवार को बाढ़ खंड के एसडीओ दीपरतन सिंह ने विभागीय अभियंताओं के साथ सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 15 जून तक कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि बांध के किनारे बसे गांव में एक बड़ी आबादी की सुरक्षा का आधार बांध ही है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण बचाव कार्य जरूरी है।
इस दौरान जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई विनोद शर्मा, जेई अभिजित सिंह, जेई रामचंद्र प्रसाद, जेई अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos