{"_id":"6a14b6e5e98902b51c010655","slug":"sdm-resolves-nine-year-old-road-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-160531-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एसडीएम ने सुलझाया नौ वर्ष पुराना रास्ते का विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एसडीएम ने सुलझाया नौ वर्ष पुराना रास्ते का विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कसया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के जनता दर्शन में सोमवार सुबह पहुंचे फरियादी राजाराम को नौ वर्ष पुराने रास्ते के विवाद से निजात मिल गई। डीएम के निर्देश पर एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण कराया।
फरियादी राजाराम ने डीएम को बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से रास्ते के विवाद को लेकर तहसील और जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम कसया को स्वयं मौके पर जाकर प्रकरण का निस्तारण करने का निर्देश दिया।निर्देश मिलते ही एसडीएम कसया राजस्व टीम के साथ तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम साखोपार पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि गाटा संख्या 1055 राजस्व अभिलेखों में राजाराम के नाम दर्ज है। कुछ दबंग उक्त खेत से जबरन रास्ता निकालना चाहते थे। उन्होंने ने राजस्व नक्शे का अवलोकन कर स्पष्ट किया कि रास्ता केवल नक्शे में प्रदर्शित चक मार्ग के अनुसार ही बनाया जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई से आवेदक राजाराम ने संतोष जताते हुए खुशी व्यक्त की। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुशल प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल गौरव प्रताप सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos