{"_id":"6a19d95ad205c42a5a0c8fca","slug":"avmpl-company-fled-with-rs-132-crore-of-traders-hardoi-news-c-213-1-hra1004-150615-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: व्यापारियों का 1.32 करोड़ लेकर एवीएमपीएल कंपनी भागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: व्यापारियों का 1.32 करोड़ लेकर एवीएमपीएल कंपनी भागी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहाबाद। व्यापारियों से रुपये निवेश करवाकर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर एक कंपनी करोड़ों की ठगी करके भाग गई। डिजिटल एप आधारित कंपनी एवीएमपीएल ने व्यापारियों को हर माह 10 प्रतिशत ब्याज और मूलधन का लालच देकर 1.32 करोड़ रुपये की ठगी की है। धोखाधड़ी का शिकार तमाम व्यापारियों ने कोर्ट के माध्यम से प्रमोटर समेत सीएमडी और कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने पर नगर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
नगर के मोहल्ला बाजिद खेल के अलमारी कारोबारी आरिफ खान ने न्यायालय के आदेश से बदायूं जिले के कादर चौक निवासी व वर्तमान में नोएडा सेक्टर 63 के चक्की वाली गली से कंपनी चला रहे सीएमडी पुष्पेंद्र, उनकी पत्नी नीलम समेत सत्य प्रकाश, जय प्रकाश, समीर व रेहान पर रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। आरिफ खान ने बताया कि उक्त लोगाें ने झूठे प्रलोभन देकर उसके अलावा आमिर, जुबीन, आफताब, विवेक कुमार, आदिल, शाहवेज, प्रशांत त्रिपाठी, रिजवान, अरफनाज, सवली व अनीस अहमद से 58 लाख 350 रुपये की ठगी कर ली है।
आरिफ ने बताया कि कंपनी के डिजिटल एप में धनराशि निवेश करने के बाद ही आईडी जनरेट होती थी। जून 25 में कंपनी निवेशकों का पैसा लेकर फरार हो गई। अब तक 1.32 करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है। कोतवाल अरविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही पुलिस टीम रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos