सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pradeep was elected president and Madhup was elected general secretary of LIAF.

Hardoi News: लियाफी के प्रदीप अध्यक्ष और मधुप महामंत्री चुने गए

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pradeep was elected president and Madhup was elected general secretary of LIAF.
फोटो 28: कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संडीला। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) संडीला शाखा के प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष और मधुप श्रीवास्तव महामंत्री चुने गए। नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Trending Videos

राष्ट्रीय लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा, उत्तर मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. जयवीर सिंह, क्षेत्रीय सचिव कामेश चंद्र ने संयुक्त रूप से समारोह शुरू किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। मधुप श्रीवास्तव को महामंत्री, हिमांशु गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राजेश यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीलेंद्र मौर्य को मंत्री और हरिश्चंद्र मौर्य को मुख्य संरक्षक बनाया गया। 26 कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि लियाफी केवल अभिकर्ताओं के हितों के लिए नहीं बल्कि बीमा धारकों के हितों की रक्षा के लिए भी लगातार संघर्ष करती है। संगठन की मांग पर बीमा किस्तों पर लगने वाली जीएसटी समाप्त करने का निर्णय लिया गया जो संगठन की बड़ी उपलब्धि है। सभी अभिकर्ताओं से संगठित रहकर बीमा धारकों और अभिकर्ताओं के हितों के लिए संघर्ष का आह्वान किया। उत्तर मध्य क्षेत्र के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। संचालन लालचंद्र चौरसिया ने किया। इस मौके पर श्याम गुप्ता, ओमप्रकाश, राकेश चौरसिया, राधेश्याम मौर्य, पवन कुमार मौजूद रहे।

फोटो 28: कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा। संवाद

फोटो 28: कार्यक्रम में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed