{"_id":"6a19cc7dcecf4e328c000a6b","slug":"defence-secretary-rajesh-kumar-singh-additional-charge-drdo-chairman-samir-v-kamat-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRDO: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला डीआरडीओ अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, समीर वी कामत की लेंगे जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRDO: रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को मिला डीआरडीओ अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, समीर वी कामत की लेंगे जगह
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 29 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को डीआरडीओ के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वे समीर वी कामत की जगह लेंगे। इसके अलावा एन कलैसेल्वी को पृथ्वी विज्ञान सचिव और श्रीवत्स कृष्णा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कार्मिक मंत्रालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया।
राजेश कुमार सिंह वर्तमान अध्यक्ष समीर वी कामत का स्थान लेंगे। कामत का बढ़ा हुआ कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। सक्षम प्राधिकारी ने सिंह को रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने की मंजूरी दे दी है।
मंत्रालय ने कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों की भी घोषणा की है। वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की महानिदेशक एन कलैसेल्वी को पृथ्वी विज्ञान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे एम रविचंद्रन की जगह लेंगी, जो 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: संयुक्त हवाई रक्षा की दिशा में पहल: सीडीएस ने जारी किए सैन्य सिद्धांत; बहुस्तरीय वायु रक्षा क्षमता होगी मजबूत
इसके अलावा, अल्पसंख्यक मामलों के सचिव श्रीवत्स कृष्णा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वे अलका उपाध्याय की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अलका उपाध्याय भी 31 मई को रिटायर हो रही हैं। ये सभी बदलाव 31 मई को मौजूदा अधिकारियों के कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रभावी होंगे।

Trending Videos