सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather changed its mood, the temperature of the district dropped after the storm and rain.

Hardoi News: मौसम ने बदला मिजाज, आंधी बारिश के बाद गिरा जिले का तापमान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The weather changed its mood, the temperature of the district dropped after the storm and rain.
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने लोगों को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत दी। बृहस्पतिवार देर रात आई आंधी और बारिश के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी हुई है तो न्यूनतम में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। तापमान में आई गिरावट से मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत महसूस की।
Trending Videos

मौसमी बदलाव के बाद जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इससे लोगों को उमस और लू से निजात मिली है। रात को हुई बारिश के बाद शहर के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं नवीन गल्ला मंडी में भी खुले में रखा अनाज बारिश के चलते भीग गया। साथ ही, पारा लुढ़कने से शुक्रवार की सुबह बेहद खुशनुमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने ठंडी हवाओं का आनंद लिया। दोपहर में भी बादलों की आवाजाही के कारण धूप के तेवर ढीले रहे, जिससे राहगीरों और कामकाजी लोगों को राहत मिली। हालांकि, दिन भर धूप भी काफी रही। इससे लोग धूप से बचाव के लिए चेहरे को ढक कर निकले और गर्मी से बचाव के लिए जूस पीते नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार छह किमी और आर्द्रता सुबह 79 प्रतिशत और शाम को 53 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed