Maharashtra: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत, आठ आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, आठ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले में पिंपरी चिंचवड़ के फुगेवाड़ी इलाके में 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के हडपसर में छह लोगों ने दम तोड़ा। फिलहाल आठ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
अब तक आठ लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने मुख्य आपूर्तिकर्ता योगेश वानखेड़े समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुणे सिटी पुलिस ने हडपसर थाने में आकाश जाधव और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि योगेश वानखेड़े ने ही दोनों जगहों पर शराब की सप्लाई की थी।
मामले में पुणे की उरुली कांचन पुलिस ने जहरीली शराब पीने से लगातार हुई मौतों के बाद शिंदेवडे और भवरापुर में अवैध शराब की भट्टियों पर छापा मारा और एक लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त कर लिया। मामले की जांच में चौकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी योगेश वानखेड़े ने अवैध देशी शराब का नशा बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये मेथेनॉल खरीदा था।
यह भी पढ़ें- SC Updates: POCSO केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
पीड़ितों में एक से दिखे लक्षण
अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों में एक जैसे लक्षण देखे गए। उन्हें चक्कर आना, बेचैनी, मुंह से झाग निकलना और सांस लेने में तकलीफ जैसी शिकायतें थीं। पुलिस को एक मृतक के शरीर में शराब के अंश मिले हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।
सीएम ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब की सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के पुलिस आयुक्तों को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोनों शहरों की पुलिस को आपसी तालमेल के साथ जांच करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में बदल रही सियासत, भाजपा की जीत के बाद RSS संगठनों का तेजी से बढ़ा दायरा
इस बीच, इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हडपसर में अवैध शराब के एक ठिकाने को खुद नष्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मरने वालों की संख्या 18 है। उन्होंने गृह विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।