सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rishikesh accident: Body of B.Tech student Mohammad Kaif, who drowned in Ganga, recovered, reaches home after four days

ऋषिकेश हादसा : गंगा में डूबे बीटेक छात्र मोहम्मद कैफ का शव बरामद, चार दिन बाद घर पहुंचा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh accident: Body of B.Tech student Mohammad Kaif, who drowned in Ganga, recovered, reaches home after four days
विज्ञापन
नौगावां सादात। ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबे बीटेक के छात्र मोहम्मद कैफ का शव चार दिन बाद रविवार को बरामद कर लिया गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव कस्बा स्थित घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम भारी गमगीन माहौल में मोहल्ला शाह फरीद स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और रिश्तेदारों की चीख-पुकार से माहौल भावुक हो उठा। वहीं, हादसे में साथ डूबे फैजान अली का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।
Trending Videos

मोहल्ला शाह फरीद निवासी अली अब्बास का 24 वर्षीय बेटा फैजान अली मैकेनिकल इंजीनियर है और नसीम हैदर का 22 वर्षीय बेटा मोहम्मद कैफ बीटेक का छात्र था। दोनों अपने दो अन्य दोस्तों जीशान और मोहम्मद के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से बिजनौर के नजीबाबाद स्थित जोगी रम्पुरा गए थे। वहां से चारों दोस्त ऋषिकेश घूमने चले गए। बताया गया कि लक्ष्मण झूला क्षेत्र के पास प्रतिबंधित इलाके में फोटो खींचते समय अचानक कैफ का पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गया। उसे बचाने के प्रयास में फैजान ने भी नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगातार चार दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रविवार शाम घटनास्थल से करीब सात किलोमीटर दूर मोहम्मद कैफ का शव बरामद हुआ। सोमवार को शव घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर शाम भारी गम और नम आंखों के बीच मोहम्मद कैफ को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं फैजान की तलाश अभी भी जारी है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed