सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Rahul Gandhi and Congress leaders are going through severe stress: Pathak

भयंकर तनाव में गुजर रहे राहुल गांधी और कांग्रेसी : पाठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi and Congress leaders are going through severe stress: Pathak
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का निरीक्षण कर जानकारी ली कि कितने मरीज आते हैं। दवाइयों की उपलब्धता देखी। स्टॉक रजिस्टर चेक किया। उन्होंनेे

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधा। कहा कि राहुल समेत सभी कांग्रेस नेता भयंकर तनाव से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम और प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। पंजीकरण कक्ष में जानकारी ली कि प्रतिदिन कितने मरीज आते हैं। इमरजेंसी कक्ष में इमरजेंसी दवाइयों की उपलब्धता देखी और उनकी एक्सपायरी तारीख की जानकारी ली। ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की स्थिति चेक की। हेल्थ एटीएम पर उपस्थित कर्मचारी से जानकारी लेने पर उसने बताया कि 28 मरीजों का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

आयुष्मान कक्ष में प्रतिदिन बनने वाले आयुष्मान कार्डों की जानकारी ली। इस दौरान सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन 50-60 आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। डिप्टी सीएम को एक मरीज बैठा मिला। जिसके हाथ में फ्रैक्चर था। डिप्टी सीएम ने तत्काल एक्स-रे कर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद डिप्टी सीएम ने टीबी के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। उन्होंने अच्छा कार्य करने वाली प्रीति, आयशा, उमेश, जसवंती, संगीता, अंशू, सीमा, रुखसाना, गुड्डी, दयावती, नूरजहां, विनेश, ओमवती, बीना, मीना, ऊषा आदि आशाओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डिप्टी सीएम ने आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपे। औषधि भंडार कक्ष में दवाइयों का रखरखाव और स्टॉक की जानकारी ली। सीएचसी कार्यालय में स्टाफ की उपस्थिति रजिस्टर चेक की।
इस दौरान उन्होंनेे लोगों को धूप से बचने के लिए कहा। बताया कि अमरोहा जिले को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। 1947 में देश आजाद हुआ। उस समय सिर्फ 40 मेेडिकल कॉलेज थे, जबकि आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। मंथन चल रहा है कि हर मंडल स्तर पर एक कैंसर अस्पताल खोला जाएगा। अमरोहा में ट्रॉमा सेंटर प्रस्तावित है। जल्द ही खुलेगा। सभी जानते हैं कि 2017 से पहले प्रदेश की हालत कैसी थी। अमरोहा में गुंडों की भरमार थी। अब कानून व्यवस्था दुरुस्त है। इस मौके पर मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, डीएम डॉ. नितिन गौड़, डॉ दीपक गंगवार, दीपाली गंगवार, नेहार त्यागी आदि मौजूद रहे।








कान्हा गोशाला की तरह करें गोवंशीय पशुओं की देखभाल
गजरौला। सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम, प्रभारी मंत्री केपी मलिक, विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांंसद देवेंद्र नागपाल नगर पालिका की ओर से संचालित कान्हा गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को चारा और गुड़ खिलाया। गाेशाला में गायों को स्वस्थ देख उन्होंने पालिकाध्यक्ष राजेंद्री उर्फ उमा देवी, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, ईओे ललित कुमार और पालिका स्टाफ की सराहना की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने स्वस्थ गोवंशीय पशु किसी गोशाला में नहीं हैं। सभी गोशाला संचालकों को यहां से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. राजीव शुक्ला, डॉ. रविंद्र शुक्ला, कुंवर रोबिन त्यागी, रामवीर सिंह गुर्जर, विपिन सागर आदेश अग्रवाल, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed