{"_id":"6a006df051bbac4de306550e","slug":"health-news-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-718995-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में आपातस्थिति में नहीं मिल रही मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में आपातस्थिति में नहीं मिल रही मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मरीजों को आईजीएमसी के खाने पड़ते हैं धक्के, रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक नहीं होते सीटी स्कैन
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हाल ही में शुरू हुई हैं आपातकालीन सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में आपातकालीन स्थिति में मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात 8:00 से लेकर सुबह 8:00 बजे तक सीटी स्कैन अस्पताल में नहीं हो पाते हैं। ऐसे में गंभीर रोगियों को सीटी स्कैन करवाने के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में आना पड़ता है। यहां भी रात को काफी भीड़ रहती है। मजबूरी में मरीजों को निजी लैब में सीटी स्कैन करवाने पड़ते हैं। जहां पर हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं, जबकि अस्पताल में रियायती दामों पर यह सुविधा मिलती है। वहीं, आपातस्थिति में बाहर सीटी स्कैन करवाने के लिए आने-जाने मरीजों को समय भी व्यर्थ करना पड़ता है। इससे जान पर भी खतरा बना रहता है। इसी के साथ उपचार में भी देरी होती है।
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हाल ही में आपातकालीन सेवाएं शुरू की गई हैं। ऐसे में रात में भी अब मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें सुविधाओं के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में किडनी, कार्डियोलॉजी, एंडोक्रिलोलॉजी समेत अन्य मुख्य विभाग हैं। सभी में लगभग सीटी स्कैन की जरूरत पड़ती है।
इनसेट
हाल ही में आया है तकनीशियन, चल रही ट्रैनिंग
सीटी स्कैन के लिए हाल ही में आउटसोर्स पर तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तकनीशियन की भी तैनाती की गई है। वर्तमान में तकनीशियन की ट्रैनिंग चल रही है। अभी यह पता नहीं है कि तकनीशियन का प्रशिक्षण कब तक है। जैसे ही तकनीशियन प्रशिक्षण से लौटेंगे, उसके बाद ही रात में सेवाएं बहाल हो सकेंगी और मरीजों को अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
कोट
अस्पताल में वर्तमान में सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक ही सीटी स्कैन की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। अस्पताल में तकनीशियन आ चुके हैं। इन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रात मेें भी मरीजों को सीटी स्कैन की सुविधा अस्पताल में मिल जाएगी। -डॉ. सुधीर शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना

Trending Videos