सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rotary Club presented the machine to KNH

Shimla News: रोटरी क्लब ने केएनएच को भेंट की मशीन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club presented the machine to KNH
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से शुक्रवार को कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को डिजिटल कोल्पोस्कोपिक मशीन भेंट की। इसके लिए क्लब की ओर से रोटरी टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डिजिटल कोल्पोस्कोपिक गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) की प्रारंभिक जांच और शीघ्र पहचान के लिए उपयोगी एक आधुनिक उपकरण है जिससे शिमला व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। यह एक हैंडहेल्ड एवं पोर्टेबल मशीन है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों व जांच कार्यक्रमों में भी आसानी से ले जाया जा सकता है। यह मशीन लगभग 5.25 लाख की लागत से रोटरी क्लब शिमला द्वारा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड चंडीगढ़ के सीएसआर सहयोग से उपलब्ध करवाई है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष करण बंबा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रीटा मित्तल और प्रोफेसर डॉ. निशी सूद भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article