{"_id":"6a19ac8ad534c0d7ad030cf8","slug":"the-fire-reached-the-gate-of-the-mental-hospital-tutikandi-shimla-news-c-19-sml1002-729562-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मानसिक रोगी अस्पताल टुटीकंडी \nके गेट तक पहुंची आग की शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मानसिक रोगी अस्पताल टुटीकंडी के गेट तक पहुंची आग की शांत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांजड़ी के जंगल में लगी आग पर भी पाया काबू
बैरियर की पार्किंग के पास अचानक दहका जंगल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के टुटीकंडी स्थित मानसिक रोगी अस्पताल के पास वीरवार सुबह से दहक रही जंगल की आग पर शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे के करीब काबू पाया गया। यह अस्पताल के गेट तक जा पहुंची थी जिससे खौफ की स्थिति बनी हुई थी। इसके साथ ही आईएसबीटी के पांजड़ी के पास जंगल में दहकती आग पर भी शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे के करीब काबू पाया गया।
दमकल कर्मी और वन विभाग के कर्मचारियों ने अभी दो जगहों पर आग पर काबू पाया ही था कि टुटीकंडी बैरियर के पास पार्किंग से नीचे 4:15 बजे के करीब अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद वन कर्मियों ने दमकल विभाग से सहायता मांगी और माल सड़क से दमकल टीम मौके पर पहुंची। शिमला शहरी के डिप्टी रेंजर मोहन दास ने बताया कि आग पर जल्दी-से-जल्दी काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। लीडिंग फायरमैन नरेंद्र सिंह ने बताया कि पांजड़ी में अनुमान के अनुसार अब तक करीब 1000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र आग की चपेट में आया है और मानसिक अस्पताल के पास आग ने लगभग 500 स्क्वायर मीटर क्षेत्र अपनी चपेट में लिया है।
Trending Videos