सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Employees dismissed for not admitting their mistakes Responses for reinstatement rejected

Shimla News: गलती न मानने पर बर्खास्त कर्मियों के सेवा बहाली के जवाब नामंजूर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Employees dismissed for not admitting their mistakes
Responses for reinstatement rejected
विज्ञापन
जवाब से संतुष्ट नहीं अभी नगर निगम
Trending Videos

कर्मचारियों से दोबारा जवाब देने को कहा,

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल करने के लिए बर्खास्त किए 41 सैहब कर्मचारियों की सेवा बहाली में पेच फंस गया है। नगर निगम इन कर्मचारियों के दिए जवाब से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में इन्हें दोबारा जवाब देने को कहा है।

निगम प्रशासन के अनुसार एस्मा लागू होने के बावजूद कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। अब बर्खास्त होने के बाद कई कर्मचारियों ने जवाब दिया है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर यह हड़ताल की थी और यह उनका अधिकार है। जवाब में कहीं भी कर्मचारियों ने गलती नहीं मानी है। इस आधार पर उनकी सेवाएं बहाल होना मुश्किल है। कर्मचारियों ने अब दोबारा से अपने जवाब तैयार कर नगर निगम को सौंप दिए हैं। निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि यह जवाब देखने के बाद अब फैसला लिया जाएगा। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन और सीटू का कहना है कि बर्खास्त कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर सीटीओ चौक पर कर्मचारियों का प्रदर्शन भी जारी रहेगा। शहर में सफाई व्यवस्था आउटसोर्स करने के टेंडर को भी सदन ने मंजूरी दी है। हालांकि, अभी कुछेक वार्डाें में ही सफाई का काम ठेके पर दिया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि अभी किसी भी सैहब कर्मी को नहीं हटाया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि घरों से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी की तनख्वाह बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article