सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Clamps were placed on the ambulance of the organization carrying the patient.

Shimla News: मरीज ले जा रही संस्था की एंबुलेंस को लगाया क्लैंप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Clamps were placed on the ambulance of the organization carrying the patient.
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में संस्था की एंबुलेंस को क्लैंप करने पर हंगामा हो गया। एंबुलेंस शुक्रवार को मरीज लेकर घर की ओर जा रही थी कि आईजीएमसी के ब्लॉक डी के पास क्लैंप कर दी। इससे मरीज भी परेशान हुआ है।
Trending Videos

इसके बाद दूसरी एंबुलेंस के माध्यम से मरीज को घर को भेजा। संस्था की ओर से अस्पताल प्रशासन पर कई प्रश्न भी खड़े किए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं। इससे अधिक दिक्कत मरीज को आ रही है। अस्पताल में नोफल एक उम्मीद संस्था की ओर से मरीजों की सहायता के लिए एंबुलेंस लगाई गई है। संस्था के अध्यक्ष गुरमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कैंसर अस्पताल से मरीज को आईजीएमसी के डी ब्लॉक में छोड़ने के लिए एंबुलेंस आई थी। मरीज को छोड़ा वैसे ही वहां खड़े तीमारदार ने एंबुलेंस चालक से मरीज को ले जाने के लिए कहा। मरीज को जैसे ही एंबुलेंस में बिठाने लगे वैसे ही अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस के टायर में क्लैंप लगा दिए। अस्पताल प्रबंधन को ऐसा नहीं करना चाहिए। अस्पताल में उनकी संस्था की एक एंबुलेंस भी खड़ी करने की अनुमति है लेकिन वह पार्क नहीं करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article