सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Voting in 141 panchayats of the district today, 187 polling booths set up

Shimla News: जिले की 141 पंचायतों में मतदान आज, 187 पोलिंग बूथ स्थापित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Voting in 141 panchayats of the district today, 187 polling booths set up
विज्ञापन
चुनाव में 1122 कर्मचारी संभालेंगे पूरा चुनावी जिम्मा, सुबह सात से तीन बजे तक चलेगी चुनावी प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। पंचायतीराज चुनाव का आज अंतिम चरण है। चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला पंचायत अधिकारी के अनुसार शनिवार को 187 पोलिंग बूथों में मतदान प्रक्रिया पूरी होगी। जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी है।

पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 141 पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें तेरह ब्लॉक के 749 वार्ड सदस्य भी इस दौरान लोगों द्वारा चुने जाएंगे। प्रशासन की ओर से करीब 1122 अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी संभालेंगे। मतदान दलों को संबंधित पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया है। शुक्रवार शाम तक जीएमएस खारला, जीपीएस दलगांव और कुठारी बूथ पर कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया करवाने की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके अलावा दूसरी ओर विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं रिजर्व कर्मचारियों की भी व्यवस्था सभी जगह की गई है ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में शहर के साथ लगती पंचायतों में जीत के बाद कुछेक पंचायतों में गहमागहमी हो गई थी। वहीं मामला हाथापाई तक पहुंच गया था। ऐसे में माहौल ज्यादा न बिगड़े इसलिए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर के साथ लगती इन पंचायतों में होंगे चुनाव
शिमला। शहर के साथ लगते तीन ब्लॉकों की 28 पंचायतों में आज चुनाव होने जा रहे हैं। इन पंचायतों में पोलिंग पार्टियां शुक्रवार रात तक पहुंच गई हैं। यहां पर पार्टियों ने अपनी व्यवस्था पूरी कर ली हैं। ऐसे में शनिवार सुबह मशोबरा ब्लॉक की लकोटी, सतलाई, दरभोग, भड़ेच, रझाना, मैहली, डुम्मी, गुम्मा, चैड़ी, बरमू केल्टी पंचायत में चुनाव होंगे। वहीं बसंतपुर ब्लॉक में करयाली, भराडा, डुमैहर, घैणी, दाड़गी, बसंतपुर, कोटला और मढोडघाट और टुटू ब्लॉक की बढ़ई, जलेल, दुधाल्टी, बठमाना जाबरी, चलहोग, बलोह, रामपुर-क्योंथल, बायचड़ी, चायली और टुटू मजठाई पंचायत में 30 मई सुबह 7:00 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos




जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना कल
जिला परिषद और पंचायत समितियों की मतगणना कल होगी। जिले में 14 जगहों पर मतगणना केंद्र स्थापित किए हैं। जहां पर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो इसके लिए सुरक्षा इंतजाम भी पूरे किए जा रहे हैं। इससे कि अव्यवस्था न फैले।




यहां समझें, जहां आएंगे परिणाम
बसंतपुर पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना समिति हॉल विकास खंड बसंतपुर में करवाई जाएगी। छोहरा पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना राजकीय गोल्डन जुबली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिड़गांव में होगी। डोडरा-क्वार पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना उपमंडल अधिकारी (ना.) डोडरा-क्वार में होगी। चौपाल पंचायत समिति की मतगणना जीएसएसएस चौपाल के साइंस ब्लॉक में होगी। जुब्बल पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना टीआरएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल के ऑडिटोरियम में होगी। कोटखाई पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना सम्मेलन कक्ष मिनी सचिवालय कोटखाई में होगी। कुपवी पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना कमरा नंबर 14 प्रथम तल, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला कुपवी में होगी। मशोबरा पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना सहकारिता प्रशिक्षण संस्थान भवन मशोबरा में होगी। ननखड़ी पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में होगी। नारकंडा पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना विकास खंड कार्यालय नारकंडा में होगी। रामपुर पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के ऑडिटोरियम भवन में करवाई जाएगी। रोहड़ू पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू हॉल 1 नया भवन में होगी। ठियोग पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जैस में होगी। टुटू पंचायत समिति व जिला परिषद की मतगणना पंचायत सामुदायिक भवन बनूटी में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article