सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pending cases can be resolved through mutual consent: Verma

आपसी सहमति से सुलझाए जा सकेंगे लंबित मामले : वर्मा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pending cases can be resolved through mutual consent: Verma
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला के अधीनस्थ न्यायालयों में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान शुरू किया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला उमेश वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित कानूनी विवादों, मामलों का आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से शीघ्र और प्रभावी निस्तारण करना है। अभियान के तहत विवाह एवं पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन चालान मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस प्रकरण, वाणिज्यिक एवं सेवा संबंधी विवाद, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली के मामले, विभाजन एवं बेदखली संबंधी मुकदमे, भूमि अधिग्रहण प्रकरण सहित अन्य उपयुक्त नागरिक मामलों का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवादों के समाधान की एक प्रभावी प्रक्रिया है, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ के सहयोग से दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाद का निपटारा करते हैं। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article