{"_id":"6a14b82c595ec02dc4056b40","slug":"youth-arrested-with-two-pistols-and-magazines-in-mohali-investigation-into-arms-supply-network-intensifies-mohali-news-c-71-1-mli1010-142826-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में दो पिस्टल और मैग्जीन सहित युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में दो पिस्टल और मैग्जीन सहित युवक गिरफ्तार, हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को दो अवैध पिस्टल, मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरनेक सिंह, निवासी गांव बिरोवाल (एसबीएस नगर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एसएसओसी मोहाली में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को 22 मई को फेज-6 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार, एसआई मनप्रीत सिंह के बयान पर दर्ज इस मामले में आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस उससे हथियारों के नेटवर्क और जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद हथियार उसने खुद नहीं खरीदे थे, बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर एक तय स्थान से उठाए थे। आरोपी के अनुसार उसे फोन पर सूचना दी गई थी कि हथियार एक गुप्त जगह पर रखे गए हैं, जिन्हें उसे वहां से लेकर जाना था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को हथियार लेकर जाते समय ही एसएसओसी टीम ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पिस्टल, मैग्जीन और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। एसएसओसी अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फोन करने वाला व्यक्ति कौन था, हथियार कहां से आए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था। आरोपी के मोबाइल रिकॉर्ड और संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापा मार रही है।
Trending Videos