{"_id":"6a14b89d44b8cfdf9f08bda0","slug":"controversy-over-ballot-papers-in-municipal-elections-demand-for-voting-through-evms-raised-mohali-news-c-71-1-spkl1025-142859-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर पर विवाद, ईवीएम से मतदान की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर पर विवाद, ईवीएम से मतदान की उठी मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले बैलेट पेपर की प्रिंटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने वार्ड नंबर 48 और 49 में इस्तेमाल किए जा रहे बैलेट पेपर की डिजाइनिंग पर गंभीर सवाल उठाते हुए ईवीएम से मतदान कराने की मांग की है। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने आरोप लगाया कि बैलेट पेपर का डिजाइन तकनीकी रूप से त्रुटिपूर्ण है, जिससे बड़ी संख्या में वोट रद्द हो सकते हैं। उनका कहना है कि दोनों वार्डों में नौ-नौ उम्मीदवारों के लिए बैलेट पेपर तैयार किया गया है, लेकिन आठ उम्मीदवारों के चुनाव चिन्ह आमने-सामने छापे गए हैं, जबकि एक उम्मीदवार का चिन्ह नीचे अलग स्थान पर दिया गया है।
उन्होंने आशंका जताई कि मतदाता द्वारा मोहर लगाने और बैलेट पेपर मोड़ने पर स्याही दूसरी तरफ छपे चुनाव चिन्ह पर लग सकती है, जिससे वोट अमान्य घोषित होने का खतरा बढ़ जाएगा। भाजपा नेताओं के अनुसार बैलेट पेपर में उचित स्पेसिंग न होने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताया गया है। पार्टी का यह भी कहना है कि शिकायत के बाद जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने तकनीकी खामी को स्वीकार किया, लेकिन बाद में यह कहते हुए बदलाव से इनकार कर दिया कि अब संशोधन संभव नहीं है। पार्टी ने दोनों वार्डों में कुल 9,616 मतदाताओं का हवाला देते हुए कहा कि यदि यही बैलेट पेपर इस्तेमाल हुआ तो मतदान प्रभावित हो सकता है। भाजपा ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
Trending Videos