सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A huge cache of drugs and weapons was recovered in Mohali, the smuggler escaped

Mohali News: मोहाली में नशा और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, तस्कर भागा

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A huge cache of drugs and weapons was recovered in Mohali, the smuggler escaped
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से भारी मात्रा में नशा और अवैध हथियार बरामद किए हैं। हालांकि छापे के दौरान आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी । आरोपी की पहचान ईशानप्रीत सिंह, निवासी छेहरटा (अमृतसर) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एएनटीएफ थाना मोहाली में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई एसआई राज कुमार के बयान पर की गई। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के ठिकाने पर बड़ी मात्रा में हेरोइन छिपाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी को इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गया। छापे के दौरान पुलिस ने 930 ग्राम हेरोइन, 12 अवैध पिस्टल और 20 मैग्जीन बरामद किए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी संख्या में हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और उनका उपयोग किन गतिविधियों में किया जाना था।
विज्ञापन
Trending Videos


एएनटीएफ की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और उसके संभावित ठिकानों तथा संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed