{"_id":"6a14bed81f910bba7301d561","slug":"two-people-were-sentenced-to-10-years-rigorous-imprisonment-for-snatching-a-mobile-phone-from-a-youth-panipat-news-c-244-1-pnp1012-157858-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक से मोबाइल फोन छीनने के दो दोषियों को 10 साल की कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक से मोबाइल फोन छीनने के दो दोषियों को 10 साल की कठोर कारावास
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 26 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
दोषी राहुल। अभियोजन
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। युवक की पिटाई कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी रहमान उर्फ सलीम और राहुल निवासी गीता कॉलोनी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोनों को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
थाना चांदनीबाग क्षेत्र के राज गार्डन में शादी समारोह के दौरान फूलों की सजावट का काम करने आए मुशरफ निवासी माईजी कॉलोनी, देवी मंदिर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, वह गार्डन से कुछ दूरी पर शौच के लिए गया था। इसी दौरान एक युवक ने उसकी गर्दन पकड़ ली, जबकि दूसरे ने उसकी जेब से मोबाइल फोन छीन लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान रहमान उर्फ सलीम और राहुल के रूप में हुई। जांच के दौरान पता चला कि रहमान किसी अन्य मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने 19 जनवरी 2024 को उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की और अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। वहीं छह मार्च 2024 को राहुल को भी प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उससे 500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई, जहां अभियोजन पक्ष ने 13 गवाह पेश किए। गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए सोमवार को 10-10 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई।

Trending Videos

दोषी राहुल। अभियोजन- फोटो : samvad