सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Liquor shops should be removed from near schools and educational institutions.

Panipat News: स्कूल और शिक्षण संस्थान के नजदीक से हटाए जाएं शराब के ठेके

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops should be removed from near schools and educational institutions.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के नजदीक संचालित शराब के ठेकों को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों और किसानों का कहना है कि सरकार को स्कूलों के आसपास शराब के ठेकों के लिए निर्धारित 200 मीटर की दूरी का दायरा और बढ़ाना चाहिए। उनका आरोप है कि कई बार अधिकारी अपने स्तर पर नियमों में छूट दे देते हैं, जिसका फायदा ठेकेदार उठाते हैं। इससे विद्यार्थियों, खासकर छात्राओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

किसान भवन में सोमवार को आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में किसानों और ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। पालेराम, राम किशन, राम मेहर, सतबीर सिंह, बनी सिंह, सुरेश सिंह, अजीत नरवाल और बिशन सिंह ने कहा कि स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों के पास शराब के ठेके संचालित कर युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे ठेकों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्व बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग कई बार नियमों में ढील दे देता है, जबकि कुछ मामलों में ठेकेदार स्वयं भी नियमों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


केवल गांव ही नहीं, शहर में भी कई स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के पास शराब के ठेके संचालित हो रहे हैं। यह प्रशासनिक लापरवाही है। -जयवीर, किसान

स्कूलों के पास बने शराब के ठेकों के बाहर अक्सर नशेड़ियों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे माहौल में वहां से गुजरने वाले विद्यार्थी स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। -कर्ण सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed