{"_id":"6a14c0f509be978fe5006744","slug":"power-cuts-in-42-degree-heat-tormented-people-problems-will-continue-today-too-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157870-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 42 डिग्री गर्मी में बिजली कटौती ने सताया, आज भी रहेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 42 डिग्री गर्मी में बिजली कटौती ने सताया, आज भी रहेगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 26 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
शहर में बंद पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नौतपा के पहले दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। लू चलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दूसरी ओरबिजली कटौती ने लोगों को सताया। मंगलवार को भी बिजली कटौती जारी रहेगी।
गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़कर 500 मेगावॉट तक पहुंच गई। बढ़ती खपत के बीच बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ने लगा है। ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने से फ्यूज उड़ने और बिजली बाधित होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन मौसम साफ रहने तथा 29 मई को बारिश की संभावना जताई है। गर्म लू के चलते लोग सुबह 10 बजे से पहले और शाम पांच बजे के बाद ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान घटकर 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने की शिकायतें सबसे अधिक : बिजली सुविधा केंद्र में सोमवार को करीब 1300 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और बिजली बाधित होने की शिकायतें सबसे अधिक रहीं। शहर के तहसील कैंप, कच्चा कैंप, मॉडल टाउन, शांति नगर, विराट नगर, सेक्टर-11/12, अंसल और सेक्टर-18 समेत कई क्षेत्रों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी है। बिजली अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 33 केवी ब्राह्मण माजरा के 11 केवी कारद रोड और भाऊपुर में सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 11 केवी बाबरपुर, रजापुर, बड़ौली, कचरौली, महमदपुर, अनाज मंडी, सिंहपुरा चौक, सिठाना रोड, रिफाइनरी रोड, गोशाला और फाटक में शाम को पांच बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 11 केवी बाल जाटान रोड, खंडरा रोड, हैचरी, डैजल, सरला इंडस्ट्रीज, थिराना, आसन रोड और जिंदल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच जिले में शहर के आवासीय क्षेत्रों, ग्रामीण इलाकों और खेतों से जुड़े फीडरों पर सबसे अधिक बिजली कट लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर औद्योगिक फीडरों पर फिलहाल अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। बिजली निगम ने बढ़ती मांग और ट्रांसफार्मरों पर दबाव को देखते हुए सभी सब डिवीजनों में मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखे हैं।
नौतपा के पहले ही दिन सोमवार को जिले में बिजली की मांग बढ़कर करीब 500 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके चलते बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ा और ट्रांसफार्मरों के ओवरहीट होने से फ्यूज उड़ने की घटनाएं बढ़ गईं। सोमवार सुबह से ही कई आवासीय क्षेत्रों में बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर और शाम तक जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में जगमग योजना के तहत संचालित फीडरों पर भी कट लगाए गए, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
निगम ने बढ़ती मांग और आपात स्थिति से निपटने के लिए सर्कल की सभी 11 सब डिवीजनों में दो-दो मोबाइल ट्रांसफार्मर तैयार रखे हैं। अतिरिक्त क्षमता के ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि खराबी आने पर बदला जा सके।
यहां सबसे अधिक कट
शहर के तहसील कैंप, कच्चा कैंप, मॉडल टाउन, शांति नगर, विराट नगर, सेक्टर-11/12, अंसल और सेक्टर-18 में बिजली कटौती अधिक रही। दत्ता कॉलोनी में नाले के पास लगे ट्रांसफार्मर में रविवार तड़के करीब पांच बजे फॉल्ट आ गया था। बिजली कर्मचारियों ने दिनभर तीन बार मरम्मत की, लेकिन शाम को फिर ट्रांसफार्मर के दो फ्यूज अंदर से उड़ गए। सोमवार शाम करीब पांच बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने से फॉल्ट बढ़े हैं, लेकिन निगम की टीमें तुरंत आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं। -आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन डिवीजन।

Trending Videos

शहर में बंद पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : samvad