{"_id":"6a14c0d5667161f5700ae209","slug":"a-religious-corridor-will-be-built-within-a-25-km-radius-of-chulkana-dham-panipat-news-c-244-1-pnp1001-157876-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुलकाना धाम के 25 किमी दायरे में बनेगा धार्मिक कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुलकाना धाम के 25 किमी दायरे में बनेगा धार्मिक कॉरिडोर
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 26 May 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
श्याम बाबा मंदिर चुलकाना। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहा
चुलकाना (पानीपत)। चुलकाना धाम में श्राइन बोर्ड गठन के बाद अब इसके 25 किलोमीटर दायरे में धार्मिक कॉरिडोर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। धार्मिक कॉरिडोर बनने से आसपास के धार्मिक स्थलों और मंदिरों को भी नई पहचान मिलेगी। साथ ही चुलकाना गांव और मंदिर परिसर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
ग्राम पंचायत का दावा है कि मंदिर के दानपात्र से प्राप्त राशि का उपयोग 60:40 अनुपात में किया जाएगा, जिसमें 60 प्रतिशत राशि सरकार के पास जाएगी, जबकि 40 प्रतिशत मंदिर और गांव के विकास कार्यों पर खर्च होगी।
चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में वर्ष 1984 से एक कमेटी कार्य कर रही थी, जिसमें सीमित लोग लंबे समय से प्रमुख पदों पर बने हुए थे। ग्रामीणों की मांग पर सरकार ने जनवरी 2025 में मंदिर के लिए श्राइन बोर्ड गठन की घोषणा की थी। हालांकि, मंदिर कमेटी ने इसके विरोध में हाईकोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन
14 मई को हाईकोर्ट में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद श्राइन बोर्ड के गठन का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद प्रशासन ने गत सप्ताह मंदिर के दानपात्र की चाबी तत्कालीन प्रधान रोशनलाल से लेकर मंदिर प्रबंधन को श्राइन बोर्ड के अधीन कर दिया।
सीएम, उपायुक्त और सरपंच की रहेगी भूमिका : श्राइन बोर्ड में मुख्यमंत्री, उपायुक्त और ग्राम पंचायत के सरपंच प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इनके साथ विभिन्न वर्गों से कम से कम 10 सदस्यों को शामिल किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में दानपात्र प्रबंधन, विकास कार्यों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का संचालन किया जाएगा।
धर्मशाला और पार्किंग की होगी व्यवस्था
श्राइन बोर्ड बनने के बाद ग्राम पंचायत ने मंदिर परिसर में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा और कतार प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर परिसर में पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को अन्य स्थानों पर वाहन खड़े करने की मजबूरी न रहे।
श्याम मंदिर में श्राइन बोर्ड बनने के बाद 25 किलोमीटर क्षेत्र में धार्मिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। बोर्ड की देखरेख में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और गांव में विकास कार्य तेज होंगे। -सतीश छौक्कर, सरपंच,
ग्राम पंचायत चुलकाना

Trending Videos