सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   No relief yet... Orange alert for heat wave till 29th

Karnal News: अभी राहत नहीं... 29 तक लू का ऑरेंज अलर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
No relief yet... Orange alert for heat wave till 29th
विज्ञापन
करनाल। दिन के साथ-साथ अब रात का तापमान भी पसीने छुड़ा रहा है। सोमवार को तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। दिन के समय 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। रात्रि तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 29 मई तक मौसम विभाग ने लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यानी इस सप्ताह में भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
Trending Videos

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच-बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने व लू चलने की भी संभावना है। 29 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 मई रात्रि से 1 जून के दौरान हरियाणा राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रह सकती है। बीच-बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed