सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The youth were bathing away from the ghat... there was no warning board or safety arrangements.

Karnal News: घाट से दूर नहा रहे थे युवक... चेतावनी बोर्ड था न सुरक्षा इंतजाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The youth were bathing away from the ghat... there was no warning board or safety arrangements.
संजू कूटेल फाइल फोटो
विज्ञापन
करनाल/घरौंडा। गंगा दशहरे के अवसर पर यमुना नदी में गांव लालपुरा घाट के पास सोमवार सुबह 11:30 बजे जिस जगह पर हादसे में तीन युवक डूबे, वह क्षेत्र स्नान के लिए आरक्षित ही नहीं है। यहां पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड था और न ही सुरक्षा के इंतजाम थे। ऐसे में मनचाही जगह पर हुआ सुख का स्नान परिवार के लिए गहरे दुख में बदल गया।

हालात यह रहे कि नदी में डूबे तीन युवकों के बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य भी करीब 5 घंटे बाद शुरू हुआ और 8 घंटे बाद उनके शव बरामद हुए। इससे पहले ग्रामीणों की ओर से किए प्रयास विफल रहे। कच्चा घाट होने के कारण यहां न तो कोई नाव और न ही गोताखोर। हालांकि सूचना के बाद थाना प्रभारी दीपक, तहसीलदार अरविंद यादव माैके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुटेल गामड़ी निवासी युवक शुभम ने बताया कि सोमवार को लालूपुरा गांव के पास यमुना नदी के घाट पर उनके गांव से भी मोंटी, संजू, अंकित, विक्की, रोहित, कृष्ण गंगा दशहरे पर यमुना नदी में नहाने आए थे। सभी यमुना नदी के कम पानी में नहा रहे थे। इसी दाैरान मुबारकबाद गांव निवासी रमेश कुमार (24) गहरे पानी में चला गया। अचानक डूबने लगा तो कई युवक उसे बचाने के लिए गए। इस दौरान बचाने के लिए कुटेल गामड़ी निवासी मोंटी (19) गया तो वह भी डूब गया। फिर उन्हें बचाने के लिए कुटेल गामड़ी निवासी संजू (23) ने छलांग लगाई तो वह भी पानी में डूब गया।
विज्ञापन
Trending Videos

---
मोंटी और रमेश थे अविवाहित, तीन बच्चों का पिता था संजू
तीनों युवक दिहाड़ी मजदूर थे। वह अपने घर पर बताकर आए थे कि वह नहाने के लिए यमुना नदी पर जा रहे हैं। संजू तीन बच्चों का पिता था। वहीं रमेश के परिवार में 7 भाई हैं। रमेश छठवें नंबर का था। मोंटी के परिवार में 2 और भाई है। मोंटी और रमेश दोनों अविवाहित हैं।

---

हादसे के पांच घंटे बाद पहुंची टीम

कुटेल गामड़ी के संजू रिश्तेदार जयप्रकाश ने आरोपी बताया कि तीनों युवक लगभग 11:30 बजे यमुना नदी में डूब गए थे। सूचना देने के बाद भी लगभग 5 घंटे तक उनको ढूंढने के लिए प्रशासन ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की और न ही प्रशासन की राहत टीम पहुंची। परिजन का आरोप है कि जिस समय प्रशासनिक टीम पहुंची उस समय दिन ढल रहा था।

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

संजू कूटेल फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed