सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Army recruitment exam to be held from June 1, admit cards uploaded

Ambala News: सेना भर्ती परीक्षा 1 जून से होगी, एडमिट कार्ड किए अपलोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Army recruitment exam to be held from June 1, admit cards uploaded
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय सेना में भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री के तहत ऑनलाइन कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन 1 जून से 12 जून 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
Trending Videos

भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अंबाला के अनुसार, अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास) और महिला सेना पुलिस सहित नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ व हवलदार जैसे रेगुलर पदों के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर लिखे दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है, तो वह सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ अंबाला मुख्यालय के जानकारी कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed