सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   23 animals crammed into a container were freed.

Ambala News: कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर ले जाते 23 पशु कराए मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
23 animals crammed into a container were freed.
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित रिंग रोड के निकट पुलिस ने बॉडी बंद कंटेनर से मवेशियों की तस्करी का भंडाफोड़ किया। नाकाबंदी कर कंटेनर को रुकवाकर खुलवाया तो उसमें 23 मवेशियों को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेने के बाद चालक उत्तरप्रदेश के उमरपुर गांव निवासी जानिस को काबू कर लिया। मोहड़ा पुलिस चौकी में तैनात सहायक उप-निरीक्षक कृष्ण लाल ने बताया कि अंबाला से दिल्ली की तरफ जा रहे एक बंद बॉडी कंटेनर में भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है।
Trending Videos

सोमवार सुबह 6:15 बजे नाकाबंदी कर कंटेनर को काबू पकड़ा था। इसमें से 11 भैंसें, 1 झोटा, 6 कटड़े, 5 कटड़ियां सहित 23 मवेशी भरे हुए थे। कंटेनर चालक पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह पशु कहां ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed