सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kudhe King entered the next round after winning by 8 runs

Chandauli News: कुढ़े किंग ने 8 रन से जीत दर्ज करने के बाद अगले दौर में किया प्रवेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Kudhe King entered the next round after winning by 8 runs
पीडीडीयू नगर में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते सपा नेता मनोज सिंह काका। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका प्रीमियर लीग में रविवार की देर रात छित्तमपुर और कुढ़े किंग के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में कुढ़े किंग ने आठ रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए लगातार दूसरी बार विपिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुढ़े किंग की टीम को सलामी बल्लेबाज विपिन और गोलू ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने बिना विकेट खोए चार ओवर में 54 रन जोड़ दिए। विपिन ने मात्र 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन बनाए। उनके आउट होते ही बजरंगी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद हनी, आदित्य, अभिनव और संजीव ने अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर निर्धारित ओवर में 124 रन तक पहुंचाया। आदित्य के गगनचुंबी छक्कों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छित्तमपुर की टीम ने भी दमदार शुरुआत की और शुरुआती चार ओवर में बिना विकेट खोए 52 रन बना डाले।

सलामी बल्लेबाज मनीष बिंद ने 20 गेंदों पर 49 रन की विस्फोटक पारी खेली। हालांकि, अंतिम ओवरों में कुढ़े किंग के गेंदबाज महेश यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और टीम को आठ रन से रोमांचक जीत दिला दी। रात साढ़े 12 बजे तक चले मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आनंद उठाया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे की सोच विकसित करता है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच साबित होते हैं। आयोजक सभासद आरती यादव और समाजसेवी श्रवण यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
Trending Videos

मुकाबले की कमेंट्री संदीप यादव ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका मुकेश यादव मुक्की और शशि मिश्रा ने निभाई।
इस अवसर पर पारस यादव, संजय यादव, प्रकाश यादव, राजन यादव, शिवा, रक्षित, रंजन यादव, गुलाब, टमाटर, मनोज, आशीष, अभिषेक, शिवा और भरत समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed