सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six gram panchayats of Chakia will be declared free from child labor

Chandauli News: चकिया की छह ग्राम पंचायतें होंगी बाल श्रम मुक्त घोषित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six gram panchayats of Chakia will be declared free from child labor
विज्ञापन
चकिया। उत्तर प्रदेश सरकार के साल 2026 तक चंदौली जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने के अभियान के तहत चकिया ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों को 12 जून तक बाल श्रम मुक्त घोषित किया जाएगा। सोमवार को ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार में आयोजित ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। बैठक में मवैया, अमरा उत्तरी सोता, रामपुर कला, हरिपुर, सोनहुल समेत छह ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। श्रम विभाग के प्रतिनिधि रविशंकर ने शासन की मंशा और बाल श्रम उन्मूलन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इन ग्राम पंचायतों को ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकों के माध्यम से पहले ही बाल श्रम मुक्त घोषित किया जा चुका है। अब ब्लॉक स्तर की समिति ने भी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खंड विकास अधिकारी विकास सिंह ने समिति के सदस्यों को नियमित बैठक कर प्रगति की समीक्षा करने तथा संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि 0 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे। इसके लिए ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों द्वारा नियमित निगरानी और समीक्षा की जाएगी। बैठक में चाइल्ड लाइन के इंद्रजीत, खंड शिक्षा अधिकारी, चकिया थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार तथा मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान की ओर से संजू और शहनाज सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed