सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Samples of rusk and ice candy mixture were sent for testing.

Basti News: रस्क व आइसकैंडी के घोल का नमूना जांच को भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Samples of rusk and ice candy mixture were sent for testing.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र में छापेमारी कर नमूने संग्रहीत किए। टीम ने हल्लौरा स्थित चौधरी किराना स्टोर पर निरीक्षण कर रस्क का एक नमूना लिया।
Trending Videos

इसके अलावा गौरा बाजार स्थित रेहान आइसक्रीम प्रतिष्ठान से आइस कैंडी घोल का एक नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण अभियान के दौरान शोहरतगढ़ बाजार के नौ खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया और संचालकों को खाद्य सुरक्षा के प्रावधानों की जानकारी देते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता और मानक अनुरूप बिक्री के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed