सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Fire breaks out in shop, goods worth lakhs destroyed

Basti News: दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 26 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in shop, goods worth lakhs destroyed
विज्ञापन
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवा पेट्रोल पंप के सामने छप्परनुमा मकान में संचालित एक दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। ग्रामीणों की घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बेलवा निवासी आकाश अपने छप्परनुमा मकान में चाय की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे उसका पुत्र शिवकुमार कोयले की भट्ठी में हवा देकर आग जलाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक चिंगारी निकलकर छप्पर में जा लगी और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकान में रखे करीब 12 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और होटल के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed