सब्सक्राइब करें

Weekly Tech Wrap: साल के सबसे बड़े टेक इवेंट से लेकर नए गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, जानें इस हफ्ते के टेक अपडेट्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Sun, 08 Jan 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap From CES 2023 to new gadgets launches this week tech news in hindi
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

टेक जगत में इस हफ्ते कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2023 का बोलबाला रहा। पांच से आठ जनवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट का आज आखिरी दिन है। इवेंट का आयोजन संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में हुआ और इसमें एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो  में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट को पेश किया जा रहा है। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया। केंद्रीय मंत्री की फटकार के बाद व्हाट्सएप को माफी मांगनी पड़ी। व्हाट्सएप ने कहा कि वह गैर इरादतन हुई गलती के लिए माफी मांगता है और इसे भविष्य में ध्यान रखेगा। इस हफ्ते की लॉन्चिंग की बात करें तो भारत में Tecno ने अपना सबसे महंगा फोन लॉन्च किया। वहीं रेडमी ने नोट 12 सीरीज को भारत में लॉन्च किया। हफ्तेभर की ऐसी ही टेक अपडेट्स जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको प्रमुख टेक अपडेट्स के साथ-साथ हफ्तेभर की प्रमुख गैजेट्स लॉन्चिंग की जानकारी भी देंगे। चलिए जानते हैं।



 
Trending Videos
Weekly Tech Wrap From CES 2023 to new gadgets launches this week tech news in hindi
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 - फोटो : अमर उजाला
CES 2023

साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 लास वेगास में हुआ है। आठ जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट को पेश किया गया। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक से बढ़कर एक टेक प्रोडक्ट देखने मिले, जिनमें सैमसंग का एआई ओवन, खर्राटों को रोकने वाला स्मार्ट पिलो, एलजी का आर्टकूल गैलरी एयर कंडीशनर, विथिंग्स यू-स्कैन, BMW की फ्यूचरिस्टिक रंग बदलने वाली कार और सेवो ब्रो व्हीलचेयर शामिल हैं। 

CES 2023 की सभी खबरें यहां पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap From CES 2023 to new gadgets launches this week tech news in hindi
Apple - फोटो : सोशल मीडिया
एपल पर फिर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी एपल पर एक बार फिर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया। एपल पर अपने एप स्टोर का गलत तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर फ्रांस की यूजर प्राइवेसी संस्था CNIL ने 8 मिलियन यूरो यानी करीब 70 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। CNIL (सीएनआईएल ) का कहना है कि एपल ने अपने एप स्टोर से यूजर को पर्सनलाइज्ड एडवर्टाइजमेंट के जरिए टारगेट किया है। 


यहां पढ़ें पूरी खबर
Weekly Tech Wrap From CES 2023 to new gadgets launches this week tech news in hindi
Redmi Note 12 Series - फोटो : अमर उजाला
Redmi Note 12 Series

Xiaomi ने Redmi Note 12 series को भारत में लॉन्च किया। Redmi Note 12 series के तहत तीन फोन लॉन्च किए गए। जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus शामिल हैं। इन तीनों फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। 


यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Weekly Tech Wrap From CES 2023 to new gadgets launches this week tech news in hindi
online gaming - फोटो : pixabay
सरकार ने जारी किया ऑनलाइन गेमिंग नियमों का ड्राफ्ट

सरकार ने सोमवार (2 जनवरी) को ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए नियमों का ड्राफ्ट जारी किया। ड्राफ्ट के अनुसार, सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए एक सेल्फ रेगुलेटरी मैकेनिज्म, प्लेयर्स के अनिवार्य वेरिफिकेशन और फिजिकल भारतीय पते का प्रस्ताव दिया है। साथ ही ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के तहत लाया जाएगा। ये नियम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वर्ष 2021 में जारी किए गए थे। 


यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed