सब्सक्राइब करें

CES 2023: मेगा इवेंट में पेश हुए कई क्रिएटिव और इनोवेटिव प्रोडक्ट, देखें लॉन्च हुए बेस्ट प्रोडक्ट की पहली झलक

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Mon, 09 Jan 2023 12:29 PM IST
सार

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक से बढ़कर एक टेक प्रोडक्ट देखने मिले, जिनमें सैमसंग का एआई ओवन, खर्राटों को रोकने वाला स्मार्ट पिलो, BMW की फ्यूचरिस्टिक रंग बदलने वाली कार और सेवो ब्रो व्हीलचेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन
CES 2023 Mega Show Check Launched Products Unseen Photos and Features All Details
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 - फोटो : अमर उजाला

साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 आठ जनवरी 2023 को खत्म हो गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में हुए इस चार दिवसीय टेक मेगा इवेंट को पांच जनवरी से शुरू किया गया था। इस इवेंट में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट देखने मिले। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एक से बढ़कर एक टेक प्रोडक्ट देखने मिले, जिनमें सैमसंग का एआई ओवन, खर्राटों को रोकने वाला स्मार्ट पिलो, एलजी का आर्टकूल गैलरी एयर कंडीशनर, विथिंग्स यू-स्कैन, BMW की फ्यूचरिस्टिक रंग बदलने वाली कार और सेवो ब्रो व्हीलचेयर शामिल हैं। चलिए जानते हैं कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 में पेश हुए बेस्ट प्रोडक्ट के बारे में...

Trending Videos
CES 2023 Mega Show Check Launched Products Unseen Photos and Features All Details
Power wheelchair Scewo BRO - फोटो : Scewo
Power wheelchair Scewo BRO

चलने में असमर्थ दिव्यांगों के लिए सेवो ने ब्रो व्हीलचेयर पेश की है। इसे चलाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल और एक छोटे से जॉयस्टिक से कंट्रोल होने वाली यह व्हीलचेयर दिव्यांग को सीढ़ियों सहित टेढ़े-मेढ़े रास्तों पर बिना किसी रुकावट के आगे ले जाने में मदद करेगी। Scewo BRO में अधिकतम 10 किमी/घंटा की स्पीड है और इसे एक बार चार्ज करने पर 35 किमी तक चलाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CES 2023 Mega Show Check Launched Products Unseen Photos and Features All Details
BMW i Vision Dee Concept Car - फोटो : BMW
BMW i Vision Dee

BMW Group (बीएमडब्लू ग्रुप) ने CES 2023 में अपनी 'फ्यूचरिस्टिक' मिड साइज सिडैन i Vision Dee को पेश किया है। इस कार को नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल माना जा रहा है। BMW i Vision Dee की खासियत यह है कि यह कार एक एडवांस कलर चेंज टेक्नोलॉजी से लैस है जो यूजर के पसंद की मुताबिक अपना रंग बदल सकती है। नई BMW i Vision Dee कार खुद को 32 रंगों में बदल सकती है।

इस कार के बॉडी सरफेस को 240 E Ink सेगमेंट में बांटा गया है, जिनमें से हर सेगमेंट को व्यक्तिगत रूप से कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एक सेकंड के अंदर कई तरह के पैटर्न (इनफाईनाइट) जनरेट और चेंज कर सकती है। BMW i Vision Dee एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान कार है, जिसे फ्यूचर मोबिलिटी से जोड़ा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार आपसे बातें भी कर सकती है। 

CES 2023 Mega Show Check Launched Products Unseen Photos and Features All Details
Lenovo Yoga Book 9i - फोटो : Lenovo
Lenovo Yoga Book 9i

लेनोवो ने सीईएस 2023 में योगा बुक 9आई डुअल-स्क्रीन लैपटॉप को पेश किया। लेनोवो योगा बुक 9i दो 13.3-इंच 2.8K OLED प्योरसाइट डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट है। डुअल-स्क्रीन डिजाइन मल्टी-टास्किंग और मनोरंजन के विकल्पों को बढ़ाने के लिए मल्टी-मोड का सपोर्ट भी है।

यह लैपटॉप एक फोलियो स्टैंड के साथ आता है जिससे यूजर्स लैपटॉप, टैबलेट या टेंट मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। योगा बुक 9आई 13वीं जनरेशन के इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है, जो इंटेल आइरिस एक्स ग्राफिक्स के साथ आता है। लैपटॉप में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक SSD स्टोरेज मिलता है। इसमें 80Wh बैटरी और 10 घंटे तक डुअल-स्क्रीन प्लेबैक सपोर्ट मिलता है। 

विज्ञापन
CES 2023 Mega Show Check Launched Products Unseen Photos and Features All Details
German Bionic Apogee robotic exoskeleton - फोटो : सोशल मीडिया
German Bionic Apogee robotic exoskeleton

स्मार्ट रोबोटिक एक्सोस्केलेटन पूरी तरह वर्कप्लेस को बदलने वाला है। इस डिवाइस को खासकर फिजिकल लेबर वर्कर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस डिवाइस की एआई-आधारित डिजाइन के साथ श्रमिकों की शारीरिक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। यह एक्सोस्केलेटन मशीन की शक्ति का उपयोग करके भारी सामानों को उठाने में मदद करता है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed