Redmi Note 12 Series: 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें तीनों फोन के सभी फीचर्स
Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus के साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है। आज के इवेंट की एक खास बात यह रही है कि शाओमी इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन भी इवेंट मे मौजूद थे। जैन 2020 से ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
विस्तार
Xiaomi ने Redmi Note 12 series को भारत में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12 series के तहत तीन फोन लॉन्च किए गए हैं। जिनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus शामिल हैं। इन तीनों फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हुई। Redmi Note 12 की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये, Redmi Note 12 Pro+ की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये और Redmi Note 12 Pro की शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus के साथ 5जी का सपोर्ट दिया गया है। आज के इवेंट की एक खास बात यह रही है कि शाओमी इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन भी इवेंट मे मौजूद थे। जैन 2020 से ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus की कीमत
Redmi Note 12 5G के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। फोन को फ्रोस्टेट ग्रीन, मैटे ब्लैक और Mystique ब्लू कलर में खरीदने का मौका मिलेगा।
Redmi Note 12 Pro के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। बैंक ऑफर के साथ फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये हो जाएगी। इस फोन की बिक्री 11 जनवरी से फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट से होगी।Redmi Note 12 Pro+ के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये है। ऑफर के साथ दोनों मॉडल को क्रमशः 25,999 और 28,999 रुपये में 11 जनवरी को पहली सेल में खरीदने का मौका मिलेगा।
Redmi Note 12, Redmi Note 12 pro, Redmi Note 12 pro plus की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 12 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। Redmi Note 12 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Redmi Note 12 Pro+ 5G की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 12 Pro+ 5G में भी एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है। इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 900 निट्स है और इसके साथ HDR10+, DCI-P3 कलर गेमट और Dolby विजन का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटक्शन और Widevine L1 का सपोर्ट है।
Redmi Note 12 Pro+ में मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी LPDDR4X रैम के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 MC4 GPU, X-axis 0809 वाइब्रेशन मोटर, 3,000mm स्क्वॉयर चैंबर है।
Redmi Note 12 Pro+ 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 200 मेगापिक्सल का है। यह लेंस Samsung HPX है जिसका अपर्चर f/1.65 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Redmi Note 12 Pro+ 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4980mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। दावा है कि महज 19 मिनट में बैटरी फुल हो जाएगी। पावर मैनेजमेंट के लिए इसमें Surge P1 चिप है और वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर है।
Redmi Note 12 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 12 Pro 5G में एंड्रॉयड 12 के साथ MIUI 13 है। इसके अलावा इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ब्राइटनेस 1200 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटक्शन है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए Mali-G68 GPU और 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
Redmi Note 12 Pro 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 कैमरा है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फोन के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 67W की फास्ट चार्जिंग है।