सब्सक्राइब करें

Best of CES 2023: नाक नहीं बजने देगा यह तकिया, हाथ से चार्ज होता है यह बैंड, देखें सभी बेस्ट प्रोडक्ट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 05 Jan 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
best innovative and unique gadgets from the biggest tech show CES 2023 here the list
Best of CES 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 का सबसे बड़ा टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2023 लास वेगास में पांच जनवरी से शुरू हो गया है। आठ जनवरी तक चलने वाले इस इवेंट में कई स्मार्ट और इनोवेटिव प्रोडक्ट देखने मिल रहे हैं। टेक जगत की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इवेंट में अपनी क्रिएटिव और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस प्रोडक्ट को शोकेस किया है। यदि आप भी इन इनोवेटिव और शानदार प्रोडक्ट के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इस साल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में पेश किए गए सबसे क्रिएटिव और इनोवेटिव प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं...

Trending Videos
best innovative and unique gadgets from the biggest tech show CES 2023 here the list
Samsung Bespoke AI Oven - फोटो : सोशल मीडिया
Samsung Bespoke AI Oven

सैमसंग के नए बेस्पोक एआई ओवन को स्मार्ट किचन डिवाइस से दौर पर पेश किया गया है। यानी इस डिवाइस की मदद से आपको अलग-अलग खाने को पकाने के लिए टेंपरेचर सेट करने की जरूरत नहीं है यह  बेस्पोक एआई ओवन एआई की मदद से आपके खाने की पहचान करता है और उसे पकाने के लिए एकदम सही सेटिंग और टेंपरेचर सेट कर देता है।  यह स्मार्ट ओवन 80 अलग-अलग व्यंजनों को पहचान सकता है और उनमें से प्रत्येक के लिए खाना पकाने की सेटिंग सुझा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
best innovative and unique gadgets from the biggest tech show CES 2023 here the list
Snore-silencing pillow - फोटो : सोशल मीडिया
Snore-silencing pillow

अगर खर्राटे लेना आपके लिए एक समस्या है तो इस डिवाइस की मदद से आपकी समस्या का हल हो जाएगा। इस स्मार्ट पिलो में खर्राटों को रोकने और नींद को अधिक आरामदायक बनाने के लिए सेंसर का उपयोग किया गया है। पिलो में नींद की स्थिति और खर्राटों की आवाज का विश्लेषण करने के लिए कई एयर पॉकेट के साथ लेटेस्ट एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया गया है। 

best innovative and unique gadgets from the biggest tech show CES 2023 here the list
LG ArtCool Gallery air conditioner - फोटो : सोशल मीडिया
LG ArtCool Gallery air conditioner

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में एलजी ने एक अगल तरह का एयर कंडीशनर पेश किया है। एलजी के नए आर्टकूल गैलरी एयर कंडीशनर में 27 इंच की एलसीडी स्क्रीन है, जिसमें आप एलजी थिनक्यू एप की मदद से तस्वीरें डिस्प्ले कर सकते हैं। साथ ही इसमें एक डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर है जो नॉर्मल एयर कंडीशनर की तुलना में 70 फीसदी कम बिजली का उपयोग करता है। इसके अलावा बहुत ही कम आवाज करता है। 

विज्ञापन
best innovative and unique gadgets from the biggest tech show CES 2023 here the list
Withings U-Scan - फोटो : सोशल मीडिया
Withings U-Scan

यू-स्कैन सीईएस 2023 में लॉन्च किया गया एक नया हेल्थ ट्रैकर है, जो गुर्दे की पथरी और मूत्राशय के कैंसर का पता लगा सकता है। दरअसल, यह डिवाइस यूरीन का एनालिसिस करता है और बीमारी का पता लगाता है। यह आपके ओव्यूलेशन विंडो, हाइड्रेशन लेवल और न्यूट्रिएंट लेवल का भी अनुमान लगा सकता है। इसमें एक थर्मल सेंसर भी है, जिससे यह पता लगा सकता है कि कोई इसका उपयोग कर रहा है या नहीं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed