सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Lenovo ThinkPhone by Motorola Unveiled With Snapdragon 8 plus Gen 1 SoC know Price and Specifications

CES 2023: Lenovo ने पेश किया ThinkPhone, दमदार प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 06 Jan 2023 01:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Lenovo ThinkPhone 1.25 मीटर से भी गिरने पर खराब नहीं होता। स्मार्टफोन में Aramid फाइबर बैक पैनल और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम है। फोन MIL-STD 810H सर्टिफाइड है। 

Lenovo ThinkPhone by Motorola Unveiled With Snapdragon 8 plus Gen 1 SoC know Price and Specifications
Lenovo ThinkPhone - फोटो : Lenovo
विज्ञापन

विस्तार

लेनोवो के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) ने अपने बिजनेस-ग्रेड स्मार्टफोन ThinkPhone को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में रिवील कर दिया है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसे मोटोरोला ने Lenovo ThinkPad लैपटॉप की तरह डिजाइन किया गया है। फोन को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से बनाया गया है और इसके फ्रंट में Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। थिंकफोन को "बिजनेस-ग्रेड" स्मार्टफोन के रूप में बाजार में उतारा जा रहा है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

Trending Videos

Lenovo ThinkPhone की कीमत 

लेनोवो ने थिंकफोन की कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की है। यह आने वाले महीनों में अमेरिका, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के चुनिंदा देशों में लॉन्च हो सकता है। होने की पुष्टि है। कंपनी फोन की लॉन्चिंग के दौरान इसकी अन्य डिटेल का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lenovo ThinkPhone की स्पेसिफिकेशन 

नए लेनोवो थिंकफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें सेंट्रली अलाइंड होल पंच कटआउट है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है और दावा किया गया है कि यह 1.25 मीटर से भी गिरने पर खराब नहीं होता। स्मार्टफोन में Aramid फाइबर बैक पैनल और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम है। फोन में MIL-STD 810H सर्टिफाइड है।

यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन के साथ 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। लेनोवो थिंकफोन Microsoft 365, Outlook और Teams मोबाइल एप्स के साथ आता है, जो इसमें पहले से लोड हैं। फोन में मोटोरोला की थिंकशील्ड का प्रोटेक्शन मिलता है, जो फोन को मैलवेयर, फिशिंग, नेटवर्क हमलों से सुरक्षित रखता है। 

Lenovo ThinkPhone का कैमरा और बैटरी

लेनोवो थिंकफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके साथ f/1.8 अप्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिलता है। फोन में माइक्रो विजन के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। लेनोवो थिंकफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68 वाट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 15 वाट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन के साथ बॉक्स में चार्जर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed