सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PACL Land Scam: Tehsildar Vikram Singla's Anticipatory Bail Rejected

पीएसीएल जमीन घोटाला: तहसीलदार विक्रम सिंगला की अग्रिम जमानत खारिज

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
PACL Land Scam: Tehsildar Vikram Singla's Anticipatory Bail Rejected
विज्ञापन
रायपुररानी में 17.55 एकड़ अटैच भूमि की कथित अवैध रजिस्ट्री का मामला, गिरफ्तारी की बढ़ी आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी क्षेत्र में पर्ल ग्रुप (पीएसीएल) की अटैच भूमि की कथित अवैध रजिस्ट्री और बिक्री मामले में नामजद तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला को अदालत से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
मामला रायपुररानी की 17.55 एकड़ जमीन से जुड़ा है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट और जांच एजेंसियों की रोक के बावजूद रजिस्ट्री किए जाने का आरोप है। विजिलेंस ब्यूरो ने इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला, कानूनगो दीपक कुमार, पटवारी नरेंद्र कुमार डबास और जमीन मालिक सुरमुख सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के अनुसार, पर्ल ग्रुप और उससे जुड़ी कंपनियों की संपत्तियां निवेशकों की धनराशि लौटाने की प्रक्रिया के तहत पहले ही अटैच की जा चुकी थीं। इसके बावजूद कथित मिलीभगत से जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos

रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरमुख सिंह की ओर से दी गई जीपीए के आधार पर हरदीप सिंह ने दिसंबर 2025 में राजस्व रिकॉर्ड से बंदी आदेश हटाने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद राजस्व अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जनवरी 2026 में दो रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं, जिनके जरिए करीब 4.20 करोड़ रुपये में जमीन की बिक्री की गई।
विजिलेंस जांच में यह भी सामने आया कि इस भूमि को लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले में भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed