सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   NCC cadets of Raipur Rani College brought laurels at the national level

Panchkula News: रायपुररानी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets of Raipur Rani College brought laurels at the national level
विज्ञापन
ऑल इंडिया ट्रेकिंग अभियान में किया शानदार प्रदर्शन, इंटर-ग्रुप वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। राजकीय महाविद्यालय रायपुररानी के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। सार्जेंट सुखदेव सिंह और सार्जेंट चिंटू शर्मा ने ऑल इंडिया ट्रेकिंग एक्सपीडिशन में भाग लेने के साथ इंटर-ग्रुप वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
18 से 25 मई तक आयोजित ऑल इंडिया ट्रेकिंग एक्सपीडिशन ट्रेक-1 में दोनों कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा बटालियन अंबाला, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अंबाला और राजकीय महाविद्यालय रायपुररानी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में कैडेट्स ने साहस, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान पीजीडीसी रामपुर में आयोजित एनसीसी इंटर-ग्रुप वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी दोनों कैडेट्स ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
Trending Videos

एनसीसी अधिकारी डॉ. लेफ्टिनेंट यशवीर के मार्गदर्शन में मिली सफलता पर प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह ने कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी संस्थान की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। वहीं महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने भी दोनों कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed