सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Minister Takes Major Action Against Illegal Mining; Assistant Mining Engineer Suspended

Panchkula News: अवैध खनन पर मंत्री का बड़ा एक्शन, सहायक खनन अभियंता निलंबित

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Minister Takes Major Action Against Illegal Mining; Assistant Mining Engineer Suspended
विज्ञापन
मीट की अवैध दुकानों को 10 दिन का अल्टीमेटम, कष्ट निवारण समिति में 13 शिकायतों पर सुनवाई

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अवैध खनन के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। सोमवार को सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में यह कार्रवाई कालका के खेड़ावाली गांव में अवैध खनन की शिकायत पर की गई।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव में सरकारी नियमों के विपरीत अवैध खनन किया जा रहा है और 70-70 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं। साथ ही रात के समय टिप्परों को पास कराने के लिए 200 रुपये वसूले जाते हैं। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कालका एसीपी, पंचकूला एसडीएम, जिला प्रशासन के अधिकारियों और ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों की एक विशेष जांच समिति गठित की है। यह समिति अवैध खनन के मामलों की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने और अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 9 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि चार मामलों को अगली बैठक से पहले निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos


बड़े अफसर खुद आएंगे बैठक में, जूनियर भेजने पर होगी कार्रवाई
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कष्ट निवारण समिति की अगली बैठक में सभी विभागाध्यक्ष स्वयं फाइलों के साथ उपस्थित रहें। यदि किसी अधिकारी ने अपनी जगह जूनियर कर्मचारी को भेजा तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला कष्ट निवारण समिति को प्रदेश की सबसे प्रभावी समिति बनाया जाएगा।

अवैध मीट दुकानों पर सख्ती, 10 दिन में हटाने के निर्देश
बुढ़नपुर और इंदिरा कॉलोनी में बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानों की शिकायत पर मंत्री ने नगर निगम और संबंधित विभागों को 10 दिन के भीतर विशेष अभियान चलाकर अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को इंदिरा कॉलोनी में पीसीआर तैनात करने और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने को कहा गया। इस बैठक में पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन, कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

सेक्टर-11 में अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश
सेक्टर-11 में स्टिल्ट पार्किंग होने के बावजूद घरों के पीछे अवैध रैंप, गेट और बगीचे बनाने की शिकायत पर मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को कार्रवाई के निर्देश दिए। संपदा अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की योजना तैयार कर ली गई है और जल्द कार्रवाई शुरू होगी।

सरकारी रास्ते से पिलर उखाड़ने वालों पर एफआईआर के निर्देश
गांव ढंडारढ़ू में कृषि भूमि के सरकारी रास्ते से सीमेंटेड पिलर उखाड़ने के मामले में मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित लोगों को अपने खर्च पर दोबारा पिलर लगाने के निर्देश दिए। आदेश न मानने पर एफआईआर दर्ज करने को कहा गया।

रिहायशी इलाकों में काॅमर्शियल गतिविधियों पर रोक
सेक्टर-3 स्थित सरकारी पेट अस्पताल में अनियमितताओं और रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम पंचकूला को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक नजर में अन्य फैसले
ईशरनगर में आंगनवाड़ी केंद्र के सामने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश।
बरवाला से भरेली तक जर्जर सड़क की मरम्मत जल्द शुरू होगी।
गांव बागवाली में नेशनल हाईवे की जमीन से 29 मई को अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
रायपुररानी में स्कूल की टूटी चारदीवारी के निर्माण के लिए 8.70 लाख रुपये का बजट मंजूर।
गांव बतौड़ में गंदे पानी की निकासी की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी डीडीपीओ को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed