सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bracelet was removed and the waste was handed over

Ghaziabad News: कंगन उतरवाकर थमा गए रद्दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The bracelet was removed and the waste was handed over
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 2 निवासी अहिंसाखंड क्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोहनवीर सिंह की पत्नी राकेश से दो युवक करीब सात लाख रुपये के जेवरात ठगकर भाग गए। सोने के असली कंगन लेकर उनके बदले कांच के कंगन और नकदी बताकर रद्दी थमाकर भाग गए।

मामला 24 मई की रात का है जब पीड़िता घरेलू सहायिका के साथ बाजार सब्जी खरीदने गई थीं। पुलिस ने सोहनवीर सिंह की तहरीर पर 25 मई की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सोहनवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी राकेश रविवार शाम करीब 7 बजे घरेलू सहायिका के साथ बाजार गई थीं। बाजार में एक युवक उनकी पत्नी के पास पहुंचा और कश्मीरी गेट जाने का रास्ता पूछा।
विज्ञापन
Trending Videos

उसके जाने के कुछ ही देर बाद दूसरा युवक उनके पास पहुंचा और बातों में उलझा लिया। बातें करते हुए आरोपी उनकी पत्नी को एकांत में ले गया और राकेश को नोट की गड्डी दिखाते हुए अपने पास रखने को कहा। आरोपी ने कंगन देखते हुए चोरी होने का डर दिखाया और बातों में उलझाकर उतरवा लिए।
पीड़ित ने बताया कि ठग ने राकेश के कंगन एक रुमाल में बांधे और नोटों की गड्डी भी उस रुमाल में रख दी। इस दौरान घरेलू सहायिका को 500 के नोट तुड़वाने भेज दिया। महिला का ध्यान भटकते ही आरोपियों ने रूमाल बदल दिया। जब पत्नी घर पहुंची और रूमाल खोलकर देखा तब हैरान रह गईं।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सर्विलांस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed