{"_id":"6a14b0d909be978fe5006736","slug":"the-fire-destroyed-15-huts-5-vehicles-and-a-kiosk-but-there-were-no-casualties-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19322-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आग से 15 झुग्गियां जलीं, 5 वाहन और एक खोखा जला, जनहानि नहीं
विज्ञापन
इंदिरापुरम के वसुंधरा सेक्टर 1 स्थित मैदान में झोपड़ी जलने के बाद बचा हुआ सामान ढूंढते हादसे के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-1 स्थित खाली प्लॉट पर बसी झुग्गियों में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। आग ने 15 झोपड़ियों को चपेट में ले लिया और उनमें रहने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। वहां रखे पांच घरेलू गैस सिलिंडर धमाके के साथ फटे तो आसपास क्षेत्र में भी अफरा-तफरी मच गई। आग से पास की गोशाला भी जलकर राख हो गई। हालांकि पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग कैसे लगी अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग ने 7 वाहनों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि दोपहर 3ः09 बजे वैशाली फायर स्टेशन पर आग की सूचना मिली तो वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुगाने का काम शुरू किया और पड़ोस के बारातघर व होटल से भी अग्निशमन सिस्टम ने आग बुझाने में मदद ली। सात वाहनों के साथ दमकलकर्मी करीब एक घंटे तक मशक्कत करके शाम करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि उस समय तक 15 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी थीं। आसपास के लोगों की मदद से हादसे के समय झोपड़ी में मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाई। जो सामान हाथ लगा उसे लेकर भाग लिए। इस दौरान आग पास की गोशाला तक पहुंच गई तो लोगों ने समय रहते गोवंशों को बाहर निकालकर बचा लिया। गोशाला में घटना के समय 10 से अधिक गाय व गोवंश थे।
गैस सिलिंडरों के धमाके से दहला इलाका
झुग्गियों में निवासियों ने 14 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलिंडर प्रयोग के लिए रखे थे। झुग्गियों में आग के बाद धमाके के साथ सिलिंडर फटने शुरू हुए तो 500 मीटर दूर तक आवाजें गूंज उठी। करीब तीन मीटर ऊंचाई तक सिलिंडर के टुकड़े आसमान में उड़कर नीचे गिरे। इस दौरान दमकलकर्मियों ने मशक्कत करके 7 गैस सिलिंडरों को फटने से पहले ही बाहर निकाल लिया। धमाके शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सिलिंडर के टुकड़े मैदान में ही गिरे। यदि आसपास के घरों तक पहुंचते तो बड़ी हानि भी हो सकती थी। आग ने विकराल हुई कि वहां पर कबाड़ का भी काफी ढेर लगा हुआ था।
विज्ञापन
पांच वाहन और खोखा जलकर हुआ राख
आग हादसे में 15 झुग्गियों के अलावा पांच चार कार और एक खोखा भी जल गया। पुलिस का कहना है कि होटल में ठहरे हुए आगंतुकों और स्थानीय निवासियों के वाहन थे। आग लगने के बाद खोखा संचालक ने भागकर जान बचाई। आग से पांच वाहन और खोखा जल गए।
हादसे कारण स्पष्ट नहीं, दो बातें आईं सामने
झुग्गियों में आग किन कारणों से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। झुग्गियों में कूलर, टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेट्रॉनिक उपकरण भी रखे थे। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से तार डालकर झुग्गियों में बिजली आपूर्ति भी हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान के पास खड़ी कार पर बिजली का तार टूट कर गिरा और उसकी चिंगारी से झुग्गियों में आग लगी। वहीं, अभी तक की दमकल विभाग की जांच में सामने आया है कि खाना बनते समय किसी झुग्गी में निकली चिंगारी से आग लगी। हालांकि दमकल विभाग दोनों बिंदुओं पर जांच कर रहा है।
-- -- -- -
आग को समय रहते आबादी की ओर पहुंचने से पहले ही बुझा दिया, इस वजह से जनहानि नहीं हुई। सात सिलिंडर फटने से बचाए गए हैं। आग के कारणों का पता लगाने के लिए टीम जांच कर रही है। राहुल पाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल
-- -- -- -- -

Trending Videos