{"_id":"6a14b39b54d2b1af9405937e","slug":"mourning-over-three-deaths-in-the-accident-screams-and-cries-everywhere-funeral-held-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158746-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे में तीन मौतों पर मातम, हर तरफ मची चीख-पुकार, हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे में तीन मौतों पर मातम, हर तरफ मची चीख-पुकार, हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के पास कार पलटने से हुई थी तीन की मौत, दो गांव में एक ही हादसे में चली गई थी तीन लोगों की जान
तुलसियापुर। बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पड़रिया गांव के पास के पास हादसे का शिकार हुए तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे ने पूरे जिले के लाेगों को झकझोर दिया। तीन लोगों की मौत से दो गांवों सहित पूरे क्षेत्र को सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के बाद सब्जी व्यापारी अब्दुल का अंतिम संस्कार रविवार रात करीब 11 बजे कर दिया गया। वहीं, कार सवार दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे किया गया। पड़रिया व धंधरी कलां दोनों गांवों के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के दौरान परिजन, रिश्तेदार व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धंधरी कलां के रहने वाले निसार अहमद (38) पुत्र मो. नजीर अपने ही गांव के नौशाद अहमद (18) पुत्र निजाम अहमद, रियाज अहमद (27) व असद अहमद (13) निजी काम से इटवा गए थे। रविवार को सुबह लगभग साढ़े पांच बजे लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी वह क्षेत्र के बढ़नी-शोहरतगढ़ मार्ग पर स्थित पड़रिया गांव के पास पहुंचे थे कि उसी समय गांव के निवासी सब्जी विक्रेता अब्दुल रहमान (45) जिला मुख्यालय पर मंडी आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। उन्हें बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर गई और अब्दुल रहमान को टक्कर मारते हुए हाईवे से पड़रिया जाने वाले मार्ग के पास स्थित पोखरे में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही नौशाद की मौत हो गई जबकि निसार और अन्य दोनों को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने निसार को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी निसार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कुछ घंटे चले इलाज के दौरान अब्दुल रहमान की भी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इलाज के बाद रियाज और असद की हालत सामान्य है।
अब्दुल का रविवार, नौशाद-निसार का सोमवार को हुआ अंतिम संस्कार
रविवार देर सायं तीनों लाशों का पोस्टमार्टम होने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। पड़रिया निवासी अब्दुल रहमान का अंतिम संस्कार गांव के ही कब्रिस्तान में परिजनों ने रिश्तेदारों व क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में रविवार को रात लगभग 11 बजे ही कर दिया गया। वहीं, परिवार के कुछ लोगों के मुंबई और सऊदी अरब से न पहुंच पाने के कारण निसार अहमद और नौशाद अहमद का अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह हुआ। धंधरी कलां में रविवार पूरे दिन पूरे गांव में शायद ही किसी के घर चूल्हा जला हो। दोनों शवों के अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त परिवार और रिश्तेदार की महिलाओं का रोना सुनकर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। सभी ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
पड़रिया के पोखरे में कार गिरने की घटना में परसा स्टेशन निवासी बहाऊ के साहस की सभी सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वह हिम्मत करके पोखरे में न कूदे होते तो शायद ही कोई बचता। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से बहाऊ को सम्मानित करने की मांग किया है।
इकलौता कमाने वाला था अब्दुल रहमान
पड़रिया में हुए कार हादसे में मरने वाले अब्दुल रहमान की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। अकेला कमाने वाला व्यक्ति साइकिल पर फेरी लगाकर सब्जी बेचकर पांच बच्चों और पत्नी का भरण-पोषण करता था। घटना के समय भी वह जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए हाईवे पर पिकअप वाहन पर बैठने ही जा रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने मृतक अब्दुल रहमान के परिवार के भरण-पोषण के सरकारी आर्थिक सहायता की मांग जिला अधिकारी से की है।

Trending Videos