{"_id":"6a14b2debb37bc55280b2310","slug":"dm-inspected-two-road-projects-expressed-displeasure-over-slow-progress-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158766-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो सड़क परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो सड़क परियोजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 26 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को जिले में चल रही दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
धर्मार्थ योजना के अंतर्गत पकड़ी उदयपुर से योगमाया मंदिर तक कराए जा रहे सीसी रोड चौड़ीकरण निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर कार्य की प्रगति देखी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की ओर से 1.5 किलोमीटर लंबाई और सड़क का 5.5 मीटर चौड़ीकरण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) योजना के अंतर्गत एनएच-730 करौंदा मसिना संपर्क मार्ग से नगर गांव तक बन रही पिच रोड का निरीक्षण किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 59.67 लाख रुपये की लागत से 0.920 किलोमीटर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य जी-3 स्तर तक पूर्ण पाया गया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने दोनों परियोजनाओं में गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी और लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

Trending Videos